logo

झारखंड में कड़ाके की ठंड, 6 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे

cold1.jpg

रांची
झारखंड में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य के रांची, डालटनगंज, बोकारो, खूँटी, लोहरदगा और लातेहार जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, 18 से 23 दिसंबर के बीच सुबह के समय मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हो जाएगा।
तापमान की बात करें तो चाईबासा में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची के कांके में 5.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो ठंड के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और रात के समय सतर्क रहने तथा ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।



 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest